फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
झिंझाना।
विज्ञापन

थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में सोमवार रात युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लपराना निवासी देवेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विनीत और अंकित निवासी गांव भभीसा ने सोमवार रात उसके बेटे सन्नी को घर से बुलाने के बाद घेर में ले जाकर गोली मार दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।

रिमांड पर लेकर तमंचा और कारतूस बरामद
झिंझाना। गांव ख्वाजपुरा में एक पखवाड़ा पूर्व हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 21 जनवरी को गांव ख्वाजपुरा में हुई जाल्ला उर्फ तैय्यब की हत्या के मामले में गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उनमें से आरोपी ग्राम प्रधान महसूब, इसरार, जमशेद को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आरोपी जानिसार ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। मंगलवार को न्यायालय की अनुमति पर ही आरोपी जानिसार को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर गांव ख्वाजपुरा से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। रिमांड का समय पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में आरोपी मुनसाद, आजम और इसरार फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed