{"_id":"5a5e46cb4f1c1b9f268b4cda","slug":"111516127947-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गया प्रेमी-युगल, परिजनों ने जताया खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गया प्रेमी-युगल, परिजनों ने जताया खतरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
11 दिसंबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ले से युवती के लापता होने पर युवती की मां ने मोहल्ले के ही सुएब सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक युवती को साथ लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया। जहां दोनों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर कोर्ट भेज दिया। मुजफ्फरनगर कोर्ट में आरोपी युवक व युवती के पेश होने के बाद सूचना कैराना कोतवाली पहुंची। जिसके बाद कैराना पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गई। मामले के विवेचक एसआई बाबू राम ने बताया कि युवती कोर्ट में पेश हुई है। जहां पर उसके बयान कराये जाएंगे।
----------
महिला के साथ मारपीट
कैराना। गांव गोगवान निवासी खुर्शीद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह काम के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी पड़ोस से अपने मोबाइल का सिम वापस मांगने गई। आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जिससे उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।