{"_id":"5a3ea0394f1c1b0f788b48c8","slug":"111514053689-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात नहीं होने पर 17 ई-रिक्शा को किया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागजात नहीं होने पर 17 ई-रिक्शा को किया सीज
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजात नहीं होने पर 17 ई-रिक्शा को सीज किया
शामली। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा शहर में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 ई-रिक्शा सीज किए गए। कार्रवाई से शहर में ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
शहर में सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन रिक्शाओं में कई ई-रिक्शा चालकों के पास न तो कागजात है और न ही लाइसेंस है। शनिवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के सामने मिल रोड पर कई-रिक्शा चालकों को पकड़ लिया और उनके चालान कर दिए। इसके अलावा हनुमान धाम पर भी एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ की कार्रवाई के दौरान 17 ई-रिक्शा सीज किए गए।
दस साल पुरानी डीजल गाड़ियों की फिटनेस नहीं होगी
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर अब दस साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियों की फिटनेस नहीं की जाएंगी। यदि कोई गाड़ी दस साल से पुरानी सड़क पर मिली तो उसको बंद किया जाएगा।