फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम प्रधानों पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधानों पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज
ग्राम प्रधानों पर हमले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना(शामली)। । पानीपत रोड पर बुधवार रात गांव मवी के पास एक दर्जन हमलावरों ने प्रधानों पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार रात करीब आठ बजे कंडेला के ग्राम प्रधान रामवीर सिंह, जगनपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र, हिंगोखेड़ी के ग्राम प्रधान शीशपाल, शेखूपुरा के ग्राम प्रधान विलियम कार से पानीपत से कैराना आ रहे थे। पानीपत रोड पर यमुना पुल पार करने के बाद सड़क पर खड़े एक दर्जन हमलावरों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। कार नहीं रोकने पर हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। एक हमलावर ने कार के शीशे पर ईंट मार दी, इसमें कंडेला के ग्राम प्रधान रामवीर सिंह घायल हो गए। बाद में सभी ग्राम प्रधानों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed