{"_id":"59cd49064f1c1bcf538b4d8f","slug":"111506625798-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां बेटे पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मां बेटे पर हमला बोला
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला
कांधला।
मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए मां-बेटे को घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी सुरेश ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उसका बेटा शुभम बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खड़ा था। पड़ोसी युवक बाइक लेकर गुजरा, तो उसकी बाइक की टक्कर शुभम को लग गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद पड़ोसी युवक अपने साथ कई अन्य साथियों को लेकर उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने शुभम की पिटाई कर दी। बचाव में शुभम की मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।