{"_id":"5939a3d04f1c1bcc5b8b45ad","slug":"111496949712-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने किया व्यापारी के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने किया व्यापारी के अपहरण का प्रयास
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को अगवा करने की कोशिश
शामली। नकाबपोश पांच बदमाशों ने व्यापारी को अगवा करने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर मौके से सभी बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। हालांकि उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबरी के गांव रायपुर निवासी दीपक पुत्र वीरसेन की हिरनणवाड़ा में इलेक्ट्रिक की दुकान है। बुधवार की रात दुकान से वह अपने गांव लौट रहा था। रायपुर हिरनवाड़ा के बीच रास्ते में पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और उससे आठ सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश इसके बाद व्यापारी को गन्ने के खेत में ले गए। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर बदमाश घबरा गए। बदमाश उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। सड़क पर बाइक खड़ी देखकर पुलिसकर्मियों ने जीप रोक दी। इसी दौरान खेत से निकलकर बाहर आए दीपक ने पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में अवगत कराया। इसके बाद, पुलिस ने बदमाशों की खेतों में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व में भी हो चुकी है लूटपाट की घटना
दो सप्ताह पूर्व सोंता निवासी गुलजार अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उससे 3500 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक इस घटना के बारे में भी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।