{"_id":"5c9d0ffabdec22141b2b5c09","slug":"101553797114-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों सप्लायरों की तलाश में सीआईए की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना। हरियाणा सीआईए ने हथियार सौदागरों की तलाश में क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। मगर, आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ सके। बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार जनपद से सीआईए में तैनात एएसआई फिरोज खान ने हेडकांस्टेबल मुनीश कुमार व विनोद कुमार तथा कांस्टेबल अशोक कुमार के साथ कोतवाली कैराना पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में कई स्थानों पर दबिश दी। एएसआई ने बताया कि उन्हें हथियारों के सौदागरों की तलाश हैं। मलकपुर का रहने वाला आरोपी फरार चला आ रहा है। सीआईए ने घंटों तक खादर क्षेत्र में छापेमारी कर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मुख्य आरोपी मलकपुर का निवासी बताया जा रहा है। इसके बाद सीआईए टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।