{"_id":"5c51e53dbdec222bf452837c","slug":"101548870973-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु विद्यालय में बंद करने पर चार नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु विद्यालय में बंद करने पर चार नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार नामजद समेत 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव कुड़ाना में खेतों में आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में बंद करने के मामले में एबीएसए की तरफ से शिक्षण कार्य बाधित करने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चार नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना के ग्रामीणों ने खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले गोवंश पकड़कर गांव के पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया था। मंगलवार सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला और अंदर गोवंशीय पशु बंद पाए गए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोवंशीय पशुओं को गोशाला में ले जाने की मांग की थी। इस कारण छात्रों को गली में बैठाया और कक्षा लगाई गई। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने छात्राओं को दूसरे विद्यालय में भेजकर पढ़ाने की व्यवस्था की थी। इस मामले को डीएम अखिलेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एबीएसए राकेशपाल को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। कोतवाली के एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एबीएसए राकेशपाल की तहरीर पर गांव के पवनवीर, ओमप्रकाश, रोहताश और ब्रजपाल को नामजद करते हुए करीब 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ शिक्षण कार्य बाधित करने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।