{"_id":"5ba926d1867a557fe4469c82","slug":"101537812177-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर लेकर गई युवती को बरामद कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर लेकर गई युवती को बरामद कराने की मांग
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एक महीना पूर्व अपने घर से जेवर लेकर गई युवती का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने सोमवार को कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम रामड़ा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। ईद-उल-अजहा से करीब 15 दिन पूर्व युवती अपनी मायके आई थी। पिता का कहना है कि गत 27 अगस्त की रात उसकी पुत्री ने परिवार के लोगों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिस कारण परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए। इसके बाद घर में रखे जेवर आदि लेकर युवती चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। आशंका है कि कैराना निवासी युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विवाद में किशोर का हाथ तोड़ा
कैराना। मामूली बात को लेकर विवाद होने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर किशोर को पीटा। डंडे से प्रहार करके किशोर का हाथ तोड़ दिया। घायल को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी इमरान ने बताया कि रविवार रात करीब साढे़ आठ बजे उसका बेटा शाद (11) घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी दूसरे बच्चों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद उसका पुत्र अपने घर पर आ गया। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने घर में घुसकर उसके बेटे को डंडे से पीटा। जिसमें शाद का हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल किशोर सीएचसी कैराना ले जाकर उपचार कराया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।