फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दामाद ने ससुरालियों पर लगाया हमले का आरोप

दामाद ने ससुरालियों पर लगाया हमले का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने ससुरालियों पर लगाया हमले का आरोप
कैराना। झिंझाना थाना क्षेत्र के ग्राम वेदखेड़ी निवासी इरशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम इस्लामपुर घसौली में विद्युत लाइन खिंचवाने में मजदूरी का कार्य करता है। मंगलवार रात आठ बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह ऊंचागांव के निकट पहुंचा, तो ससुरालियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पिछले दिनों अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, जिसकी रंजिश में उस पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed