{"_id":"5b367dc94f1c1b95598b6cc0","slug":"101530297801-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकित करके भैंस लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकित करके भैंस लूटकर ले गए बदमाश
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकित करके भैंस लूटकर ले गए बदमाश
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर काठा नदी के पास पशुओं की देखभाल करने वाले युवक को आतंकित करके एक भैंस पिकअप में लादकर ले गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
शुक्रवार को ओमपाल पुत्र रतिराम निवासी मोहल्ला कापडियान करनाल हाईवे स्थित काठा नदी के पास पशुओं (भैंसों) को चारा खिलाने ले गया था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और ओमपाल को आतंकित करके उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद एक भैंस पिकअप में लादकर ले गए। कई घंटे बाद बंधन मुक्त होकर ओमपाल ने थाना झिंझाना पहुंचकर अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि तहरीर देने वाला युवक मनोरीगी लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
व्यापारी से थैला छीनकर ले गए बदमाश
झिंझाना। कस्बा झिंझाना निवासी व्यापारी सुरेंद्र शुक्रवार दोपहर पीएनबी शाखा से रुपये निकालने के बाद पैदल ही घर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और घर के दरवाजे से ही व्यापारी से थैैला छीनकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। इसके बाद व्यापारी ने कह दिया कि बदमाश उससे थैला छीनकर ले गए, लेकिन उसमें सिर्फ 500 रुपये ही थे। पुलिस ने जल्दी ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।