फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक को ले गई खतौली पुलिस, मच गया अपहरण का शोर

युवक को ले गई खतौली पुलिस, मच गया अपहरण का शोर

Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक को ले गई खतौली पुलिस, मच गया अपहरण का शोर
युवक के अपहरण का शोर मचा
विज्ञापन

शामली। सरकारी अस्पताल के पास से चार लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और कार में डाल ले गए। इस पर अपहरण का शोर मच गया। बाद में पता चला कि युवक को पूछताछ के लिए खतौली पुलिस लेकर गई है।

नगर निवासी सोनू का साला सुमित पानीपत से शामली आया हुआ था। सोनू के अनुसार शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह सुमित को बस अड्डे पर छोड़ने के लिए जा रहा था। सरकारी अस्पताल के पास कार सवार चार लोगों तथा बाइक सवार तीन अन्य लोगों ने उसको पकड़कर कार में डाल लिया और ले गए। इससे मौके पर अपहरण का शोर मच गया। पीड़ित ने इस संबंध में डायल-100 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के मुताबिक अपहरण का मामला है। पता चला कि युवक को किसी जांच में पूछताछ के लिए खतौली पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed