फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोल्हू श्रमिक की कर्नाटक में हत्या से गम में डूबा परिवार

कोल्हू श्रमिक की कर्नाटक में हत्या से गम में डूबा परिवार

Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू श्रमिक की कर्नाटक में हत्या से गम में डूबा परिवार
बाबरी (शामली)। गांव कैडी के मजरा मजीदपुरा निवासी कोल्हू श्रमिक की कर्नाटक में 25 फरवरी की रात हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके शव का कर्नाटक में ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, शुक्रवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना पर दुख जताया और सांत्वना दी।
विज्ञापन

मजीदपुरा निवासी गोपाल पुत्र सुखबीर ने बताया कि उसका भाई रवि (23) कई वर्षों से गन्ना कोल्हू में मजदूरी करने के लिए कर्नाटक में जाता था। इस वर्ष भी वह कर्नाटक के जिला होसपेट के गांव वसामनपलगुड़ी में कोल्हू पर मजदूरी करने गया था। 25 फरवरी की रात रवि कोल्हू परिसर में ही सो रहा था। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। रवि के साथी ने फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग भी कर्नाटक पहुंच गए। गोपाल ने बताया कि कोल्हू ठेकेदार बृजेश निवासी अटाली थाना तितावी (मुजफ्फरनगर) भी घटना के दौरान से फरार हो गया था। इसी के चलते बृजेश के खिलाफ कर्नाटक में ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोपाल ने बताया कि रवि का शव गांव में लाने के लिए एंबुलेंस बुकिंग में काफी पैसा खर्च होता, जो उनके पास नहीं था। इसी कारण रवि के शव का कर्नाटक में ही अंतिम संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को गोपाल और उसके परिजनों ने बाबरी थाने पर पहुंचकर कहा कि आरोपी ठेकेदार तितावी क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ यहां से कार्रवाई कराई जानी चाहिए। थानाध्यक्ष पंकज गौतम ने परिजनों को समझाया कि घटना कर्नाटक में हुई और वहीं पर रिपोर्ट दर्ज हुई, इसलिए यहां से कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने गांव मजीदपुरा में पहुंचकर रवि के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed