फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नो एंट्री में ट्रेक्टर-ट्राली लाने से रोका तो सिपाही को पीटा

नो एंट्री में ट्रेक्टर-ट्राली लाने से रोका तो सिपाही को पीटा

Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नो एंट्री में ट्रेक्टर-ट्राली लाने से रोका तो सिपाही को पीटा
शामली।
विज्ञापन

गुुरुद्वारा तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही को साथ तीन युवकों ने पीट दिया। इस दौरान मौके पर खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया और सूचना पर पहुंची आदर्शमंडी पुलिस को सौंप दिया। ट्रैफिक सिपाही की ओर से मामले में तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही प्रदीप शनिवार की शाम गुरुद्वारा तिराहे पर ट्रैफिक संचालन कर रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चालक को उसने गलत साइड को रोक दिया। इसी बात को लेकर उसकी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार तीनों युवकों ने सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। तीनों आरोपियों ने सिपाही के साथ जमकर मारपीट की। बीच सड़क पर सिपाही को पिटते देखकर लोगों का हुजूम उमड़ गया, लेकिन किसी ने भी आरोपियों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। शोरशराबा होने पर वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इसकी सूचना पर आदर्शमंडी पुलिस मौके पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाने में ले आई। देर रात मामले में सिपाही की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर आदर्शमंडी एसआई अवनीश अष्टवाल का कहना है मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed