फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दवाई लेने जा रहे युवक को गोली मारी

दवाई लेने जा रहे युवक को गोली मारी

Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दवाई लेने जा रहे युवक को गोली मारी
कैराना।
विज्ञापन

शाम के समय अपने गांव मन्ना माजरा से कैराना दवाई लेने आ रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में आधा दर्जन गांव के ही लोगों ने रजिंश के चलते गोली मार कर घायल कर दिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया।
सोमवार शाम चार बजे गांव मन्ना माजरा निवासी सालीम अपने भतीजे तोसिफ के साथ बाइक द्वारा कैराना दवाई लेने आ रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा बाईपास के पास आधा दर्जन गांव के ही युवकों ने तमंचों के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली और जान से मारने की नीयत से सालिम के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से सालिम घायल होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सालिम को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया। मामले में आरोपी पक्ष के जीशान, सलीम, बदरू व फरमान ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि सरवेज पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की तथा फायर किए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गोली लगने के मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed