फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

शिवकुमार हत्याकांड : परिजन बोले, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Thu, 11 Jun 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
बाबरी। चार माह पूर्व परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह करने वाले गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) की हत्या को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में गम व गुस्से का माहौल है। मृतका की मां कांति देवी ने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर होना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीण, परिचित व रिश्तेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवकुमार की मंगलवार को जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के बाद घर लौट रहे थे। परिजनों की तरफ से आकांक्षा ने अपने भाई व मामा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के निवासी थे तथा दोनों के घर आमने-सामने हैं। करीब चार माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों के सहमत न होने पर दोनों शामली में अटल बिहार कॉलोनी में रह रहे थे। विवाह के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह शव गांव में पहुंचा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। मृतक की मां कांति देवी ने बेटे की हत्या को सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को पहले भी चार-पांच बार धमकियां मिल चुकी थीं। उसने आरोप लगाया कि हत्या की पूरी योजना आकांक्षा के भाई अजीत, जो सीआरपीएफ में नौकरी करता है ने बनाई थी ।

उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा सभी आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए तथा अजीत को नौकरी से निकाल देना चाहिए। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed