फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: चेन स्नेचरों का नहीं लगा सुराग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Fri, 26 Sep 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:03 AM IST
सार

शामली की कमला कॉलोनी में उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर आयोजित श्रीराम कथा के दौरान पांच महिलाओं की सोने की चेन स्नेचिंग की गई। दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
crime news

विस्तार

शामली। शहर की कमला काॅलोनी में आईआईए के पूर्व चेयरमैन उद्यमी अनुज गर्ग के यहां आयोजित श्रीराम कथा में आई पांच महिलाओं से सोने की चेन व स्नेचिंग की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन



उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर मंगलवार रात को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों के परिवार की महिलाएं, अधिकारी और गण्यमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद आवास के बाहर ही भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाना खाने के दौरान उद्यमी की बहन व बुआ समेत पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट की स्नेचिंग हो गई थी। इस मामले में तीन संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई थी, लेकिन उनसे कोई ठोस जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दो दिन बाद भी पुलिस को इस घटना में शामल चेन स्नेचरों कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस काॅलोनी और शहर के मुख्य मार्गाें व गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य का कहना है कि इस घटना में पुलिस टीमें जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed