{"_id":"5da218388ebc3e016308fd1e","slug":"creation-of-ramayana-for-human-welfare-shamli-news-mrt448190123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पअर्पित करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व ग?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अनुसूचित जनजागृति समिति व राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की ओर से महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को नगरपालिका परिषद के सभाकक्ष में समारोह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जगतगुरु थे। मानव कल्याण के लिए उन्होंने पवित्र ग्रंथ श्री रामायण की रचना की। उन्होंने कहा कि रामायण कथा भारतीय चिंतन का वह मेरूदंड है, जिसमें भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति के सभी आदर्श विद्यमान हैं। इस महाकाव्य ने भारतीय जीवन को ही नहीं अपितु संपूर्ण संसार को प्रभावित किया है।
संस्था अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय- मजदूर किसान संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने की। संचालन वर्गिश झंझोट ने किया। इस अवसर पर नंदू प्रसाद, घनश्याम पारचा, वर्गिश झंझोट, ओमपाल डायरेक्टर, अमरनाथ, निखिल कुमार, उषा देवी, राजेश देवी, मुकेश झंझोट, प्रमोद कश्यप, नितिन कुमार, खुशीराम गहलौत आदि रहे।
उधर, सरस्वती शिशु मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि प्रदीप मायूस, प्रधानाचार्य संजय कुमार रहे। मुख्य वक्ता आचार्य यजेंद्र सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मांगेराम शर्मा, सतीश शर्मा, प्रवेेश कुमार, सुनील कुमार, शिवकुमार धीमान,सुधीर कुमार, आशीष जैन, अनुज शर्मा, रामकुमार, संजीव बालियान मौजूद रहे।