फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Created awareness by writing slogans on the walls

Shamli News: दीवारों पर नारे लिखकर किया जागरूक

Sat, 22 Feb 2025 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Created awareness by writing slogans on the walls
कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर के पांचवें दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत व योगाभ्यास के साथ किया। तत्पश्चात शिविर में प्रतिभाग कर रही स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया और दीवारों पर नारे लिखकर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्याम बाबू के निर्देशन में शिविर स्थल के समीप रायजादगान मोहल्ले के दीवारों पर स्त्री शिक्षा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों को लिखकर लोगों को जागरूक किया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा कौशल विकास हेतु युवा थीम पर हस्त शिल्प प्रर्दशनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ से बनी हुई वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान सुमैय्या बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान जैनब बीए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान शमा बीकॉम द्वितीय वर्ष रही। अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ दीप्ति चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि हस्त शिल्प प्रदर्शनी अपने हुनर को बाजार में दिखाने के एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। वे छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके आय का एक श्रोत बन सकता है। समूह बना कर छात्राएं अपने उद्योग को शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed