फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Create an action plan to set up the industry

उद्योग स्थापित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं

Mon, 12 Mar 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Create an action plan to set up the industry
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने बैंकों, नाला निर्माण, नाला सफाई, बिजली समस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, डीएम ने जनपद के सभी उद्योगपतियों से नए उद्योग एक सप्ताह के अंदर स्थापित करने के लिए उद्योगों की कार्ययोजना जिला उद्योग कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। ताकि अगली बैठक में उद्योग लगाने के लिए प्रमाणपत्र जारी किए जा सके। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगपतियों को उद्योग लगाने हेतु ऋण देने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्यमियों ने अवगत कराया कि पीएनबी का साफ्टवेयर बदलने से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पीएनबी की शाखाओं में चेक
विज्ञापन

क्लीरिंग और आरटीजीएस का कार्य रुका हुआ पड़ा है। जिससे उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन समय से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों को नया उद्योग लगाने के लिए औपचारिकता के नाम अड़ंगा लगा दिया जाता हैं। उद्यमियों ने कुड़ाना रोड पर नाले की सफाई कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने डीएम से नाले की सफाई कराने की मांग की है। उद्यमियों ने शहर के सिटी ग्रीन से लेकर करमूखेड़ी तक नये नाला निर्माण किए जाने व बिजली कर्मचारियों द्वारा बिना अनुमति के शट डाउन लिए जाने का मामला उठाया गया।

डीएम ने शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को नाले की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि सिटी ग्रीन से लेकर करमूखेड़ी तक दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हैंडओवर हो गया है। इस मार्ग पर नया नाला निर्माण का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण है। बैठक में डीएम ने जिले के नये उद्योगों को स्थापित करने के लिए शासन की नीतियों से उद्यमियों को जानकारी देकर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करें, और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें प्रोत्साहित करें।

उद्यमियों की विभागावार समस्याओं बिजली के जर्जर तारों को बदलवाए जाने , सफाई, सड़क तथा नालाओं का निर्माण कराए। बैठक में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर, उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, आईआईए के चेयरमैन वेद प्रकाश आर्य, अभिनव बंसल, अंकित गोयल, आशीष जैन, आलोक जैन, आयुष बंसल, प्रवीन गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज गर्ग, आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने किया।

शामली में एक्सरे प्लांट लगाने का मुद्दा उठा
शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कांधला में ठप सीवरेज चालू कराने, शामली- बाबरी में बड़ा एक्सरे प्लांट लगाने, डेंटल चेयर उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार संगल ने बताया कि उद्योगपति सोमांश प्रकाश ने शामली-बाबरी में एक्सरे प्लांट लगाने के लिए जिले के सीएमओ को दस लाख रुपये की धनराशि का बैंक चेक को दिया गया है। इस पर जिले का स्वास्थ्य विभाग अभी तक कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।


कांधला के व्यपारी ईश्वरदयाल कंसल व श्रीकांत जैन ने कांधला कस्बे में ठप पड़ी सीवरेज लाइन चालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शामली- कांधला में प्राथमिक स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्रों पर डेंटल डाक्टर तैनात कर दिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंटल चेयर उपलब्ध नहीं है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एक्सरे प्लांट के लिए शीघ्र टेंडर जारी करेगा। उन्होंने कहा कि शामली रोडवेज डिपो के लिए धनराशि खाते में है। सहारनपुर के आरएम रोडवेज डिपो के संबंध में रुचि नही ले पा रहे हैं। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के एके दोहरे को शामली रोडवेज डिपो के संबंध में कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि शामली- बाबरी में बड़ा एक्सरे प्लांट के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग टेंडर जारी करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed