{"_id":"6578ae519b718dc8cc0183d8","slug":"crackdown-will-be-imposed-on-e-rickshaws-running-illegally-in-the-district-shamli-news-c-26-1-sal1002-13275-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में अवैध रूप से दौड़ रही ई-रिक्शा पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में अवैध रूप से दौड़ रही ई-रिक्शा पर कसा जाएगा शिकंजा
Wed, 13 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाली ई-रिक्शा पर अब शिकंजा कसा जाएगा। ऐसी ई-रिक्शा नहीं दौड़ सकेगी। इसके लिए पुलिस ओर परिवहन विभाग अवैध रूप से चल रही ई रिक्शा का ब्योरा तैयार करा रहा है।
दरअसल, शहर में आए दिन किसी न किसी कारण से जाम लगता है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टीएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अवैध रूप से दौड़ रही ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा जाएगा। परिवहन विभाग से भी मदद ली जा रही है। बताया कि इनके चालक लापरवाही के कारण कई बार ई रिक्शा को किसी भी स्थान पर खड़ी कर यात्रियों को बैठाने लगते हैं। जिसके कारण जाम लगता है। अभी तक पता चला है कि जिले में करीब 4400 पंजीकृत ई-रिक्शा है। जबकि मार्ग पर इसके कई गुना संचालित है।