फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Council members accused the municipality of scam

Shamli News: सभासदों ने नगर पालिका पर लगाया घोटाले का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Council members accused the municipality of scam
शामली। नगर पालिका शामली के छह सभासदों ने अधिकारियों पर कार्यों में अनियमितता बरतने, घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सभासदों ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर में 43 सड़कें, नाली निर्माण कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से 25 से 35 प्रतिशत बिलों पर प्रस्तावित हुए थे। उक्त कार्यों को निजी आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से निरस्त कर दोबारा से ई-टेंडरिंग का प्रयास किया जा रहा है। खराब नलकूप को ठीक कराने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 1800 कुत्तों की नसबंदी कराने के मामले में घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप है कि नगर में सफाई का कार्य कुटेशन से कराया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा ई-टेंडरिंग से कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। एक ही कार्य को कई नामों से कराकर राजस्व की हानि पहुंचाने का भी आरोप लगाया। एलईडी लाइट भी महंगी खरीदने का आरोप लगाया। मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग सभासदों ने की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सभासद निशिकांत, अनिल कुमार उपाध्याय, राजीव गोयल, सेठपाल सिंह, पंकज गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed