{"_id":"5ff4b1157b83bd51f12feba5","slug":"corona-vaccination-rehearsed-at-six-centers-in-shamli-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन, पहले ही दिन सामने आई ये समस्या, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन, पहले ही दिन सामने आई ये समस्या, पढ़िए पूरा अपडेट
Wed, 06 Jan 2021 12:56 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न किसी को इंजेक्शन लगा और न ही वैक्सीन का कुछ पता। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपस में ही छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कर लिया। इस पूर्वाभ्यास में भी नेटवर्क में समस्या देखने को मिली। जिला अस्पताल में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से लोगों को डाटा अपलोड करने में दिक्कत हुई। एक घंटे में केवल दो ही लोगों का डाटा अपलोड हो सका।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएचसी शामली, जसाला, कुड़ाना और ऊन में एक-एक केंद्र पर ड्राई रन किया गया। प्रत्येक केंद्र पर 25-25 हेल्थ वर्करों को बुलाया गया था। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने जिला अस्पताल में दोनों केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमर उजाला टीम ने केंद्रों पर ड्राई रन की व्यवस्थाओं का हाल जाना। पेश है खास रिपोर्ट...
विज्ञापन
स्थान: सीएचसी शामली
समय 10.15 बजे
सीएचसी शामली में प्रवेश द्वार पर कांस्टेबल विनोद कुमार व महिला कांस्टेबल ममता टीकाकरण के लिए आने वाले हेल्थ वर्करों को सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग करा रहे थे। आशा संगिनी निर्मला व बबीता आधार कार्ड आदि पहचान पत्रों का सत्यापन करती मिली। वेटिंग में 15 स्वास्थ्यकर्मी कुर्सी पर बैठे थे। दूसरे कक्ष में एएनएम अंशु रानी टीकाकरण कर रही थी। टीकाकरण का पहला पूर्वाभ्यास परिवार नियोजन काउंसलर शिप्रा अरोरा का किया गया। 10.40 बजे तक पांच कर्मियों को टीकाकरण का ट्रायल किया गया था। आब्जर्वेशन रूम में फार्मेसिस्ट यूएस भट्ट व स्टाफ नर्स सुहानी स्वास्थ्यकर्मी की निगरानी का ट्रायल कर रहे थे। इस दौरान नोडल अधिकारी सीएचसी अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा और सह नोडल अधिकारी डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्थान: जिला चिकित्सालय केंद्र संख्या-एक
समय- सुबह 10.20 बजे
इस केंद्र के सत्यापन काउंटर पर स्वास्थ्यकर्मी सुमित कुमार व साधना मलिक मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि 11.15 बजे तक 25 में 14 हेल्थ वर्कर पहुंचे। 11 बजे तक 10 कर्मियों के टीकाकरण का ट्रायल किया गया था। टीकाकरण का पहला ट्रायल डॉ. विनोद पर किया गया। वेटिंग रूम में डॉ. जाहिद अली त्यागी व फिजिशियन डॉ. आफरीन थे। ऑब्जर्वेशन के लिए फार्मासिस्ट गौरीशंकर व स्टाफ नर्स शिखा चौहान ड्यूटी पर मिले, लेकिन ऑब्जर्वेशन में कोई नहीं था और बेड खाली थे।
यह भी पढ़ें: बाइक बोट घोटाला: ईओडब्ल्यू की रडार पर सात और लोग, मुख्य आरोपी की पत्नी का नहीं लगा सुराग
स्थान: जिला चिकित्सालय केंद्र संख्या-दो
समय-10.40 बजे
प्रवेश द्वार पर कांस्टेबल आकाश और मोहित थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कर रहे थे। सत्यापन काउंटर पर आशा संगिनी रेणु व रेखा पहचान पत्र देखकर सूची में मिलान कर सत्यापन कर रही थी। टीकाकरण कक्ष में एएनएम पूजा टीका लगाने का ट्रायल करती मिलीं। साढ़े 11 बजे तक सात कर्मियों को टीकाकरण का ट्रायल किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि नेटवर्किंग की समस्या के कारण पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। एक घंटे में मात्र दो कर्मियों का डाटा अपलोड हुआ है। ऑब्जर्वेशन रूम में अतुल गर्ग और सदफ ड्यूटी पर मौजूद मिले।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, छापते थे नकली नोट
शासन के निर्देश पर जनपद में छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था परखने के लिए ड्राई रन किया गया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सही पाई गईं। जिला चिकित्सालय में नेटवर्क की समस्या सामने आई। उसके लिए मैनुअल डाटा रखा जाएगा और नेटवर्किंग में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. वीबी ढंका, सीएमओ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/