फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona cases are being received continuously, testing of samples is going on at a slow pace

Shamli News: लगातार मिल रहे कोरोना के केस, सुस्त गति से चल रही नमूनों की जांच

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona cases are being received continuously, testing of samples is going on at a slow pace
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातर बढ़ रहा है और केस भी सामने आ रहे हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग की नमूने लेकर जांच की गति धीमी चल रही है। जिले में रोजाना एक हजार से भी कम नमूनों की जांच की जा रही है। उधर, शुक्रवार को एक युवक और कोरोना संक्रमित मिला है। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या पांच रह गई है।
विज्ञापन

जिले में पहला केस पिछले महीने 17 मार्च को आया था। इसके बाद से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिस तरह से लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं, उसे देखते हुए नमूनों की जांच की गति नहीं बढ़ रही है। रोजाना 800 से 900 के बीच कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं, इनमें लगभग 300 से 350 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच होती है। वहीं अन्य नमूनों की एंटीजन जांच की जा रही है। रविवार को या छुट्टी के दिन तो 600 के करीब नमूने लिए जाते हैं। पिछले साल जब कोरोना संक्रमण चल रहा था, उस समय की स्थिति देखते तो उस समय रोजाना एंटीजन व आरटीपीसीआर मिलाकर 1800 से दो हजार नमूनों की जांच की जाती थी। इस बार स्वास्थ्य विभाग की नमूने लेने व जांच कराने की गति सुस्त चल रही है। जांच कम होने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि स्वास्थ्य टीमों को कोरोना की जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य टीमें लगातार नमूने ले रहीं है, जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को भी शामली निवासी युवक मेरठ में कोरोना संक्रमित मिला है। 32 वर्षीय युवक की तबियत खराब होने पर परिजन उसे मेरठ ले गए थे। वहां पर हुई जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मेरठ से सूचना मिलने पर उसे जिला स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चढ़ाया गया है। अब तक जिले में कुल 39 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. करण चौधरी ने बताया कि कोरेाना का एक नया केस मिला है। पूर्व में मिले कोरोना के तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस पांच रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed