{"_id":"5a492bbf4f1c1b0e788b5dbc","slug":"construction-of-grand-temple-will-be-completed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूरा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
religious
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नववर्ष 2018 धर्म के क्षेत्र में भी शामली के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। मंदिर हनुमान टीला पर भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो इसी वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्यता और छटा ऐसी निराली होगी, जो धर्म प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
क्योंकि तालाब के बीचोंबीच 12 ज्योतिर्लिंग के अलावा बीच में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। भगवान शिव की प्रतिमा का परिसर कमल की आकृति पर विराजित होगा। मंदिर का नक्शा उज्जैन के इंजीनियर श्रीकांत वेशमपायन से तैयार कराया गया, जो मंदिरों के निर्माण में अग्रणी माने जाते हैं।
हनुमान टीला पर रुद्रावतार हनुमान जी के मंदिर के साथ ही भगवान जगन्नाथ, झुंझनूं वाली माता, मनकामेशश्वर महादेव मंदिर, राम दरबार, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, राधा कृष्ण मंदिर, भगवान नामदेव, शनिदेव सहित विभिन्न देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। ऐसे में भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की स्थापना से धर्म क्षेत्र में आसपास नाम होगा। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि इसी साल द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।