{"_id":"604279db8ebc3ed63c4bc8be","slug":"connection-cut-due-to-low-arrears-no-action-on-crore-shamli-news-mrt5285324106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बकाया पर कनेक्शन कट, करोड़ पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बकाया पर कनेक्शन कट, करोड़ पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

शामली। दस हजार रुपये बकाया होते ही सामान्य उपभोक्ताओं के तो कनेक्शन काट दिए जाते हैं, लेकिन सरकारी विभागों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकारी विभाग बिजली बिल का 16.64 करोड़ रुपया दबाए बैठे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बकाया पंचायती राज और बेसिक शिक्षा विभाग पर है।
बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने सभी सरकारी विभागों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि बिजली बिलों का बकाया शीघ्र जमा कराया जाए। यदि बकाया जमा नहीं होने पर कनेक्शन कटा तो इसके लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके बाद विभागों में बकाया बिल जमा कराने के लिए खलबली मची हुई है।
----------
दो विभागों पर ही लगभग 15 करोड़ बकाया
पंचायती राज और बेसिक शिक्षा विभाग पर ही लगभग 15 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। पंचायती राज विभाग पर 11.56 करोड़ तथा प्राथमिक शिक्षा पर 3.39 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूलों एवं अन्य कार्यालयों पर बिजली के बिल कई-कई वर्षों से जमा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
---------
दस हजार रुपये पर कट जाता है कनेक्शन
सामान्य उपभोक्ताओं पर दस हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होते ही कनेक्शन काट दिया जाता है। रोजाना बिजली कार्यालयों में ऐसे उपभोक्ता अपने कनेक्शन शुरू कराने के आते रहते हैं। खेड़ी करमू निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके घर का 12 हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। इसी तरह शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी प्रदीप के नाम 15 हजार रुपये के बकाया पर कनेक्शन काट दिया गया था। दोनों ने बिल जमा कराकर कनेक्शन शुरू कराए हैं।
----------
सरचार्ज में छूट का लाभ ले सकते हैं उपभोक्ता
उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिलों पर सरचार्ज में छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक योजना में पंजीकरण कराना होगा और 31 मार्च तक बिल जमा होंगे।
-----------
विभागों पर बकाया की स्थिति
विभाग बकाया रुपये में
पंचायती राज - 115633224
चिकित्सा विभाग - 4575511
ग्राम्य विकास - 943744
पशुधन - 316375
गृह विभाग - 288736
राजस्व विभाग - 3411435
प्राथमिक शिक्षा - 33938023
माध्यमिक शिक्षा - 3763049
नगर विकास - 1415240
व्यवसायिक शिक्षा - 373587
पीडब्ल्यूडी - 690361
-----------------
कोट...
सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया बिल जमा कराने के लिए कहा गया है। डीएम ने भी सभी को बकाया जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। - ब्रह्मपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग।