फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress-SP alliance will solve caste equations in Lok Sabha elections

यूपी की हॉट सीट: कांग्रेस-सपा ने बैठाया ये गणित, समझिए मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार बनाने के सियासी मायने

Fri, 23 Feb 2024 11:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की इस हॉट लोकसभा सीट पर कांग्रेस और सपा ने जीत हासिल करने के लिए यह गणित बैठाया है।

विज्ञापन
Congress-SP alliance will solve caste equations in Lok Sabha elections
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण कैराना लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा ने गठबंधन कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। 17 लाख से अधिक मतों वाली इस सीट पर कांग्रेस-सपा दोनों दलों को उम्मीद है कि गठबंधन होने के कारण उन्हें मुस्लिमों के साथ-साथ अन्य वर्गों का भी वोट मिलेगा। इसके जरिए गठबंधन इस सीट पर जीत का ख्वाब देख रहा है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो वर्तमान में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा से सांसद प्रदीप चौधरी यहां पर अभी काबिज हैं। लोकसभा से लेकर विधानसभा और अन्य चुनाव में कैराना सीट यूपी की हॉट सीट रही है। कैराना के पलायन के मुद्दे पर खुद केंद्रीय गृहमंत्री यहां पर चुनावी कंपेन करके गए थे।

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के लिए पहले जो तस्वीर थी, उसमें रालोद, कांग्रेस, सपा को एक साथ रहना था, लेकिन रालोद एनडीए के साथ जा रहा है। ऐसे में सपा और कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में मुस्लिम से लेकर जाट, हिंदू गुर्जर, सैनी, कश्यप, ठाकुर और अन्य वोटरों को साधने के लिए चुनावी राह पर एक साथ होने का निर्णय लिया है।

सपा और कांग्रेस को इस गठबंधन से उम्मीद है कि मुस्लिमों के साथ-साथ सभी वर्गों के वोट उन्हें मिलेंगे, जिसके जरिए इस पर भाजपा को हराकर जीत दर्ज की जा सकेगी। हालांकि, जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन

कई की उम्मीदों पर फिर गया पानी
कैराना लोकसभा सीट पर सपा और कांग्रेस से कई दावेदार संभावित प्रत्याशी थे, जो पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। लगातार लोगों के बीच जाकर चुनावी पिच तैयार कर रहे थे, मगर सपा से इकरा हसन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। माना जा रहा है कि प्रत्याशी बसपा और अन्य दलों में जाने के लिए प्रयासरत हैं।

कांग्रेस-सपा के गठबंधन के बाद कैराना लोकसभा सीट पर पार्टी और भी अधिक मजबूत हुई है। मुस्लिमों के साथ-साथ प्रत्याशी को सभी वर्गों का मत मिलेगा। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जिसके कारण सभी वर्ग के लोग मत देंगे। घोषित प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। - दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

सपा के कार्यों से पहले ही लोग प्रभावित हैं। सपा के साथ हर वर्ग का वोट है। सपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। रालोद-भाजपा गठबंधन के बाद जिले में सपा और भी अधिक मजबूत हुई है। प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। सभी वर्गों की वोट ही पार्टी की जीत का आधार हैं। - अशोक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष

चुनाव जीतना ही प्राथमिकता
सपा प्रत्याशी इकरा हसन का कहना है कि लोकसभा चुनाव जीतना ही प्राथमिकता है। पार्टी को सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा, जिसकी तैयारी में पहले से ही जुटी हुई हूं।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

कैराना लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
पार्टी                     प्रत्याशी                     वोट
बीजेपी               प्रदीप चौधरी               566961
सपा                 तबस्सुम हसन             474801
कांग्रेस             हार्दिक मलिक             69355

कैराना लोकसभा सीट में पांच विधानसभा शामली, कैराना, थानाभवन, नकुड़ और गंगोह शामिल है। सीट पर मतदाताओं की संख्या-17 लाख से अधिक है।

यह भी पढ़ें: BKU: सिसौली के प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में मुहर, 26 को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed