फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress materializes plans for all: Naresh Saini

कांग्रेस ने सभी के लिए योजनाओं को मूर्त रूप दिया : नरेश सैनी

Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress materializes plans for all: Naresh Saini
शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेते बेहट के विधायक नरेश सैनी - फोटो : SHAMLI
कांग्रेस ने सभी के लिए योजनाओं को मूर्त रूप दिया : नरेश सैनी
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस सदैव कमजोर वर्ग के साथ समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार देने की पक्षधर रही है। हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। इस दौरान विधायक का कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष मनोनीत होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा नगर बलभद्र मंदिर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेश सैनी का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक नरेश सैनी को पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी में पिछड़ों को सम्मान प्रदान किया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सत्ता में रहकर पिछड़े, दलित समाज को मुख्यधारा में बनाये रखने के लिये अनेक योजनाओं को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर बाबू, खान योगेश भारद्वाज, शमशाद अंसारी, ओमबीर उपाध्याय, रविंद्र आर्य, अरविंद शर्मा, अविनाश शर्मा, प्रद्युम्न चौधरी, प्रवीण पांचाल, अमित शर्मा, करीमुल्ला, महिपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिलाई-कढ़ाई केंद्र का किया शुभारंभ
शामली। बेहट विधायक नरेश सैनी एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने ब्राह्मण स्वाभिमान सभा द्वारा संचालित महिलाओं और लड़कियों के लिये निशुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि समाज हित और निर्बल वर्ग की सहायता के लिये इस प्रकार के कार्य ही सच्ची समाज सेवा है। संगठन के माध्यम से ही नहीं अपितु व्यक्तिगत रूप से भी सभी को नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महासचिब योगेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अविनाश शर्मा, अरविंद शर्मा, रविंद्र आर्य, प्रवीण पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed