फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Congress always talked about farmers' rights'

‘कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हक की बात की’

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
'Congress always talked about farmers' rights'
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को एमएस फार्म में हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि 29 सितंबर को मेरठ में होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली एतिहासिक होगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी धर्म-समुदाय के लोगों को सम्मान दिया है। हमेशा किसान-मजदूर के हक की बात की है।
विज्ञापन

पंकज मलिक ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर जिले में ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी सत्यम संयम सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में सभी वर्ग परेशान है। बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि कांग्रेस में हर वर्ग सुरक्षित रहता है। रैली में शामली जनपद की विशेष सहभागिता होगी। शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने बताया कि नगर में वार्डवार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। सभी प्रष्कोठ, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. निर्भय सिंह ने भी अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. चयन सिंह पुंडीर, शेखर चंद पाल, देवदत्त शर्मा, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप जिला कोषाध्यक्ष जबरसिंह पाल, जिला सचिव ओमप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed