फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complete projects stalled due to lack of budget

बजट के अभाव में रुकी हुईं परियोजनाओं को पूरा करें

Sun, 14 Feb 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Complete projects stalled due to lack of budget
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुुुरेश राणा ने समीक्षा बैठक में 50 लाख के निर्माण कार्यों के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बजट के अभाव में रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीएम और सीडीओ को शासन से बजट की मांग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में रविवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुुरेश राणा ने जिले के विकास निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विधानसभा थानाभवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की उपस्थिति की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में बागवानी को लेकर जो भी योजना संचालित है,ं उसके बारे में किसानों को बराबर जानकारी देकर सहफसली करने के लिए जोर देेेने को कहा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कैराना एवं झिंझाना क्षेत्र में विशेष फोकस कर कार्रवाई की जाए। शहीद अमित कोरी की प्रतिमा स्थल के पास लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने विधानसभा वार बनने वाले पर्यटन स्थलों को लेकर भी समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग से नवीनीकरण सड़कों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नेशनल हाईवे को लेकर शामली से थानाभवन तक रोड पर सड़क ठीक करवाने के निर्देश दिए। मौके पर डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed