{"_id":"610ec8398ebc3e6eb66a1be6","slug":"complained-about-acquiring-more-land-shamli-news-mrt5509139121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण में अधिक भूमि अधिग्रहण करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण में अधिक भूमि अधिग्रहण करने की शिकायत
कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कैराना। कई किसानों ने एनएच-709 एडी फोरलेन के निर्माण में अधिक भूमि अधिग्रहण करने और चकबंदी के आदेश का अनुपालन न करने की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
कैराना के किसान आबिद, समरा, जमाल, शोएब, आसिफ अली व पप्पन ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायती पत्र दिया। किसानों ने बताया कि बाईपास पर नेशनल हाईवे 709-एडी का निर्माण कार्य चल रहा हैं। बाईपास पर ही उनकी जमीन हैं। 2004 में एसओसी के आदेशानुसार कैराना बाईपास से उनकी जमीन 10 गट्टे (74 फुट 3 इंच) चौड़ी ली गई थी, लेकिन शिजरे पर ज्यादा दर्शाई गई हैं।
एनएचएआई ने भी बाईपास को 110 फीट मानकर पैमाइश की है। जिस कारण उनकी जमीन का अधिग्रहण तो अधिक हुआ हैं, लेकिन मुआवजा कम मिला हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए हैं, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने शिजरे में संशोधन कराकर जमीन की दोबारा पैमाइश कराने व उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।