फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Community center depicting the educational institutions of the city

शहर की शिक्षण संस्थाओं को दर्शाया कम्यूनिटी सेंटर

Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Community center depicting the educational institutions of the city
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 खामियों का पिटारा है। प्रस्तावित तीन बस अड्डे नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में न रखकर सभी निर्माणाधीन बाईपास के अंदर दर्शाया गया है। जबकि शहर की शिक्षण संस्थाओं को कम्यूनिटी सेंटर दर्शा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे व पानीपत-खटीमा हाईवे का और इनके बाईपास के निर्माण का कार्य चल रहा है। प्राधिकरण ने हाईवे और बाईपास को ध्यान में न रखकर सवारियों की सुविधाओं को नजरंदाज करते हुए शामली महायोजना 2031 में बस अड्डे प्रस्तावित कर दिए हैं। महायोजना में करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर पार मुंडेट खुर्द के जंगल में, मेरठ रोड पर सिंभालका के जंगल में और तीसरा बस अड्डा शामली तहसील के पास हनुमान मंदिर के पास प्रस्तावित किया है। तहसील और मेरठ रोड पर सिंभालका के पास बस अड्डे यात्री सुविधा के अनुरूप है, मगर करनाल रोड पर मुंडेट के जंगल में बस अड्डे को शहर के लोग औचित्यहीन मान रहे है। मेरठ-करनाल मार्ग पर पिछले दस सालों से जाम की समस्या है। शहर में जाम लगने पर शहर के दिल्ली रोड पर यूपी रोडवेज बस अड्डे पर बस आने में घंटों लग जाते है। कई बार शहर मेें जाम के कारण रोडवेज बस शहर से बाहर सवारियों को उतार देती हैं।
विज्ञापन

शिक्षण संस्था बने कम्यूनिटी सेंटर
महायोजना में जिला मुख्यालय की ज्यादातर शिक्षण संस्थाओं को कम्यूनिटी सेंटर दर्शाया गया है। कम्यूनिटी सेंटर में शहर के वीवी इंटर कॉलेज, वीवीपीजी कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज, राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थाए शामिल है। शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध समिति के पदाधिकारी कम्यूनिटी सेंटर दर्शाए जाने के विरोध कर रहे है। किसान विद्या सभा व आरके पीजी कालेज से जुड़े डॉ. सतेंद्र वर्मा का कहना है कि वह प्राधिकरण में आपत्ति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पोर्टल पर हो चुकी शिकायत
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर मुंडेट का कहना है कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 में कुड़ाना रोड पर आबादी के निकट औद्योगिक क्षेत्र, करनाल रोड पर आवासीय क्षेत्र में बस अड्डा दर्शाया गया है। इसी प्रकार खेल मैदान और पार्क का ध्यान नहीं रखा गया है। महायोजना सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पोर्टल पर शिकायत भेजकर आपत्ति कर चुके हैं। इस संबंध में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के मंडलायुक्त, उपायुक्त मुजफ्फरनगर डीएम चंद्रभूषण सिंह से मिलकर शामली महायोजना 2031 के संबंध में शिकायत करते हुए आपत्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed