{"_id":"6a84a7287a804d6464080f54","slug":"committee-to-buy-land-for-bus-station-depot-in-shamli-shamli-news-c-26-1-sal1012-172156-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली में बस स्टेशन-डिपो के लिए जमीन खरीदेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली में बस स्टेशन-डिपो के लिए जमीन खरीदेगी समिति
Wed, 19 Aug 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय पर आधुनिक बस स्टेशन और डिपो कार्यालय के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। डीएम आलोक कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित समिति भूमि खरीदने के लिए रेट तय करेगी। वहीं, जलालाबाद बस स्टेशन पर प्रस्तावित रिचार्जिंग सेंटर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए शासन से बसों के आवंटन का इंतजार है।
शामली में पिछले करीब 15 वर्षों से रोडवेज बस स्टेशन और डिपो के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय पर तीन हाईवे और तीन एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित होने के कारण निशुल्क भूमि मिलना भी मुश्किल हो रहा है। शासन के निर्देश पर आधुनिक बस स्टेशन और डिपो कार्यालय के लिए संयुक्त रूप से भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डीएम जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध भी कर चुके हैं।
उधर, जलालाबाद बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए रिचार्जिंग सेंटर प्रस्तावित है। पावर कॉरपोरेशन ने इसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। इलेक्ट्रिक बसों के आवंटन के बाद जलालाबाद से इनका संचालन शुरू किया जाएगा। एआरएम प्रशांत कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन होने के बाद संचालन की कार्ययोजना तैयार कर लागू कराई जाएगी।