फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Committed the robbery to fulfill his girlfriend's needs.

Shamli News: गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने करने के लिए की थी लूट

Sun, 05 Jul 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Committed the robbery to fulfill his girlfriend's needs.
बाबरी में सेल्समैन से लूट करने में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने शराब की दुकान के सेल्समैन से दो दिन पहले 85 हजार रुपये लूट करने वाले दो छात्रों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में दो युवकों ने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने को 10-10 हजार रुपये दिए जबकि एक आरोपी ने घर के बिजली का बिल जमा कराकर कनेक्शन चालू कराया।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाबरी थानाक्षेत्र में गांव हाथी करौदा स्थित शराब के ठेके के सेल्समैन आकाश से बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब बिक्री के करीब 85 हजार से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकुर, सागर, सावेज, शाकिब और मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस, चाकू, घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की। एसपी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ माह पहले अंकुर की सेल्समैन आकाश के साथ ओवररेट को लेकर कहासुनी हो गई थी। अंकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

अपनी-अपनी जरूरतें पूरी करने को पांचों ने मिलकर की लूट
एसपी ने बताया कि पांचों आरोपी एक ही गांव के हैं और आपस में साथी हैं। अंकुर 12वीं व सागर दसवीं पास है, जबकि मोनू 12वीं में पढ़ता है। साकिब पांचवीं पास है और घरों में पीओपी का काम करता है। सावेज भी पांचवीं पास है और वेल्डिंग का काम करता है। अंकुर व मोनू की गर्लफ्रेंड है, उनकी जरूरत पूरी करने के लिए दोनों ने लूट में मिले रुपयों में 10-10 हजार रुपये अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड को दिए थे। सागर के घर का बिजली का कनेक्शन कटा हुआ था, उसने लूट की रकम से सात हजार रुपये का बिल जमा कराकर कनेक्शन चालू कराया था। सावेज व शाकिब ने लूट के रुपये अपने घर पर रख दिए थे। पांचों आरोपियों ने पहली बार वारदात की है। सागर के खिलाफ पूर्व में जमीन संबंधी मामला दर्ज है जबकि अन्य चारों के खिलाफ इससे पूर्व कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed