{"_id":"62191f579ba46212276f7013","slug":"commercial-tax-s-sib-raid-on-bansal-readymade-showroom-shamli-news-mrt578354081","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल रेडीमेड शोरूम पर वाणिज्यकर की एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल रेडीमेड शोरूम पर वाणिज्यकर की एसआईबी का छापा
विज्ञापन
बंसल गारमेंट पर पहुंची सेल्स टैक्स की टीम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के एमएसके रोड स्थित बंसल रेडीमेड शोरूम पर वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और दस्तावेज कब्जे में ले लिए। यह कार्रवाई ग्राहकों को पक्का बिल न दिए जाने की शिकायत पर की गई है। एसआईबी की टीम की इस कार्रवाई से शोरूम संचालक समेत आसपास के दुकानदारों व व्यापारियों में खलबली मची रही।
शहर में एमएसके रोड पर शिव चौक के निकट बंसल रेडिमेड शोरूम है। शुक्रवार दोपहर को वाणिज्यकर विभाग की एसआइबी सहारनपुर के डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश कुमार के नेतृतव में टीम शोरूम पर अचानक पहुंची। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार व शामली के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ शामिल थे।
टीम ने शोरूम संचालक से खरीद व बिक्री बिलों के अलावा ग्राहकों को दिए जाने वाले बिलों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने प्रथम तल पर पहुंचकर जांच करते हुए वहां से दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। टीम ने शोरूम संचालकों से पूछताछ करते हुए ग्राहकों को दिए गए बिल की प्रतियां मांगी। डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ ने बताया कि किसी ग्राहक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी बंसल रेडीमेड गारमेंट पर कि ग्राहकों को बिल नहीं दिया जाता। इस शिकायत पर टीम जांच करने के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन करने पर भी हुई थी कार्रवाई
कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला चर्चा में रहा था। लॉकडाउन केदौरान पुलिस-प्रशासन को शिकायत मिली थी कि शटर डालकर अंदर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की थी जो शिकायत सही पाई गई थी।