फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commander of CISF, son of vegetable seller

सब्जी विक्रेता का बेटा बना सीआईएसएफ में कमांडर

Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Commander of CISF, son of vegetable seller
possitive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सब्जी विक्रेता रमेश प्रजापति के बेटे रवि कुमार मंडालिया ने जिले का नाम रोशन किया है। तीन दिन पूर्व ही राजस्थान में हुए सीआईएसएफ के दीक्षांत समारोह में रवि ने पासिंग आउट परेड कमांडर की अहम भूमिका निभाई। शामली के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर तीन निवासी रमेशचंद प्रजापति नाला पटरी पर सब्जी बेचता है।
विज्ञापन


उनका बेटा रवि कुमार मंडालिया अप्रैल 2017 में सीआईएसएफ मेें भर्ती हुआ था। 29 दिसंबर को राजस्थान के देवली टोंक में पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें 2000 जवानों में से रवि कुमार को परेड कमांडर चुना गया। इस दौरान रवि के भाई सागर प्रजापति और चाचा प्रमोद प्रजापति भी वहां पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 शामली में परिवार को जब मालूम हुआ कि रवि ने पासिंग आउट परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाई है, तो वह खुशी से झूम उठे। रवि के पिता रमेशचंद प्रजापति, मां पूनम देवी और अन्य लोगों में हर्ष का माहौल है। भाई सागर प्रजापति ने बताया कि रवि ने कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई शामली के वीवी इंटर कॉलेज से की, जबकि बीएससी कंप्यूटर साइंस से मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज से की। इसके बाद वह सीआईएसएफ में भर्ती होने के प्रयास में जुट गया था। अप्रैल 2017 में पहले ही प्रयास में वह भर्ती भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed