फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coffee machine burst into kiosks

कॉफी मशीन फटने से खोखे में लगी आग

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Coffee machine burst into kiosks
शामली : जलालाबाद में तितरो मार्ग पर चाय की दुकान में लगी आग। - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद (शामली)। तीतरो मार्ग पर किनारे रखे खोखे पर कॉफी मशीन फटने से आग लग गई। मशीन में लगे गैस सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। दुकान में बेचने के लिए रखे डीजल-पेट्रोल की कैन में भी आग लग गई। आसपास के अन्य तीन खोखों में भी आग लगने से लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

तीतरो मार्ग पर शमीम निवासी शाह गाजीपुरा का चाय-काफी का खोखा है। शनिवार सुबह 11 बजे शमीम पड़ोसी दुकानदार महबूब को कॉफी देने के लिए दुकान छोड़कर गया था। इस बीच कॉफी की मशीन फट गई और आग पाइप के सहारे गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। सिलिंडर फटने से आग ने दुकान में रखे फ्रिज, इनवर्टर, फर्नीचर, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकिंग खाद्य सामग्री जल गई। बताया जाता है कि खोखे में बिक्री के लिए कैन में पेट्रोल, डीजल भी रखा हुआ था। उसने भी आग पकड़ ली। पास में ही रखे राशिद निवासी गांव सोजनी उमरपुर, संदीप कुमार निवासी अहमदपुर, असलम निवासी प्रताप नगर जलालाबाद के खोखे में भी आग लग गई।।
विज्ञापन

लोगों ने रेत, मिट्टी, नगर पंचायत के टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। मौके पर थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा, चौकी प्रभारी सचिन कुमार पूनिया पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। घटना के दौरान दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार अहमद, महबूब, गुड्डू खान, सभासद अजीम बैग, चौधरी इस्तकार, नाजिम मलिक, करीम बैग, सफाई नायक निसार अहमद, सुनील कुमार आदि ने आग बुझाने में मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखे में हो रही थी डीजल-पेट्रोल की बिक्री
जलालाबाद। तीतरों मार्ग पर 12 से अधिक खोखे रखे हुए हैं। ये एक-दूसरे से सटे हुए हैं। बताया जाता है कि खोखे संचालन अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री करते हैं। कैन में भरकर डीजल-पेट्रोल रखा जाता है। शनिवार को भी जिस खोखे में आग लगी, उसमें भी बिक्री के लिए पेट्रोल और डीजल रखा हुआ था। एक वर्ष पूर्व भी तीतरो मार्ग पर खोखे में आग लगने से इसी तरह की घटना हुई थी। यह भी आरोप है कि कुछ खोखों में गैस रिफिलिंग का भी काम भी होता है।

खोखा संचालकों को नोटिस जारी
जलालाबाद चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने कस्बे के 22 खोखा संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि खोखों पर पेट्रोल-डीजल बिक्री तथा गैस रिफलिंग की शिकायतें मिली हैं। कोई खोखा संचालक तेल बिक्री एवं गैस रिफलिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जलालाबाद में तितरो मार्ग पर चाय की दुकान में लगी आग

जलालाबाद में तितरो मार्ग पर चाय की दुकान में लगी आग- फोटो : SHAMLI

शामली : जलालाबाद में तितरो मार्ग पर चाय की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

शामली : जलालाबाद में तितरो मार्ग पर चाय की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed