{"_id":"612e719b8ebc3e79fb7bd3d6","slug":"classes-up-to-fifth-will-run-from-today-shamli-news-mrt554206983","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में आज से चलेगी एक से पांच तक की क्लास, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में आज से चलेगी एक से पांच तक की क्लास, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन के निर्देश पर कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालयों में बुधवार से कक्षा एक से पांच तक शिक्षण कार्य शुरू होगा। विद्यालयों में कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अभिभावकों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। अभी तक किसी विद्यालय में 35 प्रतिशत तो किसी में 55 प्रतिशत अभिभावकों ने बच्चों को भेजने पर सहमति जताई है। अभिभावकों में भी बच्चों को भेजने पर संशय बना हुआ है।
-----
स्कॉटिश इंटरनेेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि बुुधवार से विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं चलाने की तैयारी कर ली गई है। अभी तक लगभग 35 से 40 प्रतिशत अभिभावकों ने सहमति पत्र भेजे हैं। कुछ अभिभावक अभी संशय में है कि वे बच्चे को स्कूल भेजें या नहीं।
---
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं बुधवार से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभिभावकों से व्हाटसएप पर बच्चों को विद्यालय भेजने के संबंध में सहमति मंगाई गई है। अभी तक लगभग 55 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों ने सहमति भेजी है।
विज्ञापन
------
ये बोले अभिभावक...
अभिभावक अमित शर्मा का कहना है कि उनकी बेटी आध्या कक्षा एक में है। घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी नहीं हो रही है। वह बुधवार को बेेटी को विद्यालय भेजने के लिए सहमत हैं।
---
अभिभावक दीपक कुमार का कहना है कि उनकी बेेटी कक्षा तीन में है। बेटी को विद्यालय गए काफी समय हो गया। अगर सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाता है तो वे बेटी को स्कूल भेजेंगे। आगे जैसा समय होगा, उसके आधार पर पर तय किया जाएगा।
---
अभिभावक नवाब सिंह ने कहा कि उनकी बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। बुधवार से क्लास शुरू हो रही है। जो पढ़ाई क्लास में होती है, वह ऑनलाइन नहीं हो सकती है। इसलिए वह बेेटी को स्कूल भेजेंगे।
---
अभिभावक पराग संगल ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका कक्षा तीन में पढ़ती है। विद्यालय बंद होने के कारण बच्चे घर पर रहकर ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। अब ऑफलाइन क्लास होगी तो पढ़ाई और ज्यादा अच्छी होगी। वह बुधवार को उनकी बेटी स्कूल जाएगी।