फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Classes from class six to eight will start from today

आज से शुरू होगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं

Mon, 23 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Classes from class six to eight will start from today
आज से शुरू होगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं
विज्ञापन

शामली। करीब पांच माह बाद विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं चलेंगी। शासन ने विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है। विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
कोरोना की वजह से पांच माह से विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन बंद चल रहा था। 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं विद्यालयों में शुरू की गई हैं। अब परिषदीय, माध्यमिक और निजी स्कूलों में मंगलवार से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं चलेंगी। शासन ने 23 अगस्त से कक्षाओं का संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी। मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कक्षाओं का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए संचालित की जाएगी। विद्यालयों में कक्षाएं संचालित करने की तैयारी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed