{"_id":"583888144f1c1b042a13b716","slug":"claims-development-and-the-target-of-300-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास का दावा और टारगेट 300 सीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का दावा और टारगेट 300 सीट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पलायन प्रकरण, गुंडाराज और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी पर केंद्र सरकार की तारीफ के पुल बांधे। हवा तो सभी मुद्दों को दी, पर यूपी चुनाव में 300 सीट के टारगेट को लेकर विकास और रोजगार ही अहम मुद्दा बताया, जिसे युवाओं के भरोसे हासिल किया जाएगा।
शुक्रवार को शामली में हुए भाजपा युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य हर मुद्दे पर खुलकर बोले। कैराना पलायन प्रकरण उठाकर गुंडों को ललकारा, तो सपा के शासन को गुंडागर्दी बढ़ने का जिम्मेदार ठहराया। उरी हमले के बाद पाकिस्तानी सीमा में घुसकर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, तो उसका भी गुणगान किया और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को नमन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रभक्ति भाव भरने का प्रयास किया। वह नहीं भूले कि चुनावी नैया पार लगाने में युवाओं का अहम योगदान होता है लिहाजा युवाओं का आह्वान किया कि यूपी विकास चाहता है, युवा रोजगार चाहते हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है, यूपी में सरकार बनने पर चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, युवाओं में परिवर्तन के लिए गुस्सा (जोश) होना चाहिए। उन्होंने कहा 2014 के चुनाव में कांग्रेस मुक्त देश का नारा था, अब
विज्ञापन
सपा, बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा है। युवाओं से कहा, सपा-बसपा का बैरियर हटा दो।
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि विश्वास करो तुम मोदी पर यह नवयुग का निर्माता है, ऐसा नेता धरती पर सदियों में एक बार ही आता है। किसानों के गन्ना मूल्य बकाए के मुद्दे को भी उठाया आैर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।