फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City jammed by Dak Kanwar vehicles, ambulance also stuck

डाक कांवड़ वाहनों से शहर जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Sun, 24 Jul 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
City jammed by Dak Kanwar vehicles, ambulance also stuck
शामली में शिव चौक पर कांवड़ियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डाक कांवड़ वाहनों की संख्या बढ़ने से शनिवार रात शहर में भीषण जाम लग गया। जाम में आम नागरिकों के साथ कांवड़िये भी फंस गए। वहीं, कांवड़िये को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसे कड़ी मशक्कत करके पुलिसकर्मियों ने निकलवाया। करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका।
हरियाणा और राजस्थान के डाक कांवड़िये अब हरिद्वार की ओर अपने वाहनों से रवाना हो रहे हैं। वाहनों पर बड़े-बड़े डीजे लगे हैं। जिन पर बजते भजनों पर कांवड़िये थिरकते हुए जा रहे हैं। शनिवार रात अधिक संख्या में डाक कांवड़ वाहन आने से शहर में भीषण जाम लग गया। दरअसल शिव चौक पर रास्ता संकरा होने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। यहां कांवड़ियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होते हैं। जिन्हें काबू में करना पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती साबित होता है। करीब आठ बजे लगा जाम रात 12 बजे खुला।
विज्ञापन

जाम में आम लोगों के साथ सैकड़ों कांवड़िये भी फंस गए। इस दौरान हरियाणा के सफीदो निवासी एक कांवड़िये को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने उसे किसी तरह निकाला। जाम में फंसे लोग बिना साइलेंसर की बाइकों की आवाज से परेशान रहे। कुछ लोगों ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कांवड़िये नहीं वहां भी रोके जा रहे वाहन
कांवड़ यात्रा में इस बार चाक-चौबंद व्यवस्था के नाम पर पुलिस-प्रशासन ने कई ऐसे रास्ते भी बंद कर दिए, जहां से कांवड़िये नहीं गुजरते। शहर में कई रास्तों पर चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। इसके चलते शहर के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। झिंझाना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पुल पर पुलिस ने चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा दी। इसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन लोगों का कहना था कि जरूरी कार्य से भी लोग नहीं निकल पा रहे हैं।

ामली में शिव चौक पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

ामली में शिव चौक पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed