फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cirque nomination today

नामांकन का दंगल आज से

Tue, 17 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cirque nomination today
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर मंगलवार को राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र  कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों के दाखिल होने से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी-एआरओ द्वारा नामांकन पत्र कक्ष में जिला स्तर पर  चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कोर्ट में कैराना विधानसभा, एसडीएम कोर्ट में शामली विधानसभा, नायब तहसीलदार कोर्ट में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कैैैैराना विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम कैराना, भानूप्रकाश यादव, एसडीएम सदर एमपी सिंह को शामली विधानसभा, थानाभवन विधानसभा का आरओ एसडीएम ऊन को बनाया गया है। जिले की तीनों विधानसभा के नामांकन पत्र कक्षों लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य गेट की बैरिकेडिंग पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुुनाव कराने के लिए शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा के नामांकन कक्षों में तीन, कलक्ट्रेट के बरामदे के बाहर एक, कलक्ट्रेट गेट के मुख्य गेट के पास एक मिलाकर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को करीब पूर्वाह्न 11 बजे डीएम सुजीत कुमार सिंह, एडीएम भरत पांडे, एसडीएम सदर एमपी सिंह, तहसीलदार सदर राकेश त्यागी ने कलक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम भरत पांडे ने बताया कि प्रत्याशियों को जुलूस निकालने और नामांकन भरने के लिए जुलूस निकालने की आनलाइन स्वीकृति लेनी होगी।

अनुमति न लेने वाले प्रत्याशियों का खर्चा चुनाव व्यय में शामिल किया जाएगा।  वहीं एडीएम भरत पांडे ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रत्याशी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्याशी के प्रस्तावक विधानसभा क्षेत्र के होने चाहिए। जुलूस, लाउडस्पीकर, ढोल नगाडे़ की स्वीकृति लेनी होगी।

सीओ कैराना, थानाभवन संभालेंगे सुरक्षा की कमान
शामली। कलक्ट्रेट में मंगलवार को (आज) प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके मद्देनजर सीओ थानाभवन सुनील दत्त और सीओ कैराना भूषण वर्मा को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।


कलक्ट्रेट परिसर में दो प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा। एएसपी अनिल कुमार झा कलक्ट्रेट में दाखिल होने वाले विधानसभा के नामांकन पत्रों की समय-समय पर समीक्षा कर दिशा निर्देश देंगे। पुलिस चुनाव सैल के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में कांधला, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, बाबरी, आदर्श मंडी के एसओ भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल, 10 उपनिरीक्षक, 10 हैड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल भी कलक्ट्रेट में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed