फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Church decorated with colorful lights on Christmas Day, made tableaux

क्रिसमस डे पर रंग बिरंगी रोशनी से सजे चर्च, झांकियां बनाई

Wed, 25 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Church decorated with colorful lights on Christmas Day, made tableaux
शामली में क्रिसमस डे पर चर्च सजी झांकी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर में क्रिसमस डे का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सेंट फ्रांसिस स्कूल और चर्च को आकर्षक ढंग से बिजली की रंग बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की झांकी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस डे पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में उल्लास और खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल परिसर में रहने वाले क्रिश्चियन परिवारों में क्रिसमस डे का इंतजार रहता है। मंगलवार को दिन में ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सेंट फ्रांसिस स्कूल और यहां पर स्थित चर्च को बिजली की झालरों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लोगों ने प्लम केक तैयार किया। इसके साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां बनाई गई हैं। मंगलवार शाम से ही लोगों का चर्च पर पहुंचना शुरू हो गया। कैरल मंडली द्वारा कैरल गाते हुए प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। कैरल की गूंज के बीच हर किसी को प्रभु यीशु के जन्म का इंतजार है। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर बिजू ने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति, प्रेम, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया खुशहाल हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात में करीब 12 बजे चर्च में घंटों की आवाज के साथ ईश वंदना की जाएगी और इसी के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दौरान चर्च के फादर बीजू, फादर लुइस, फादर थॉमस चिटटू प्रभु का संदेश देंगे। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। 25 दिसंबर को सुबह विशेष प्रार्थना होगी। दिन भर बाजारों में क्रिसमस की धूम रही। व्यापारी संजय गोयल ने बताया कि क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की ड्रेस, स्टार, सांता मास्क आदि की बिक्री हुई है।

शामली  में क्रिसमस डे पर सजा चर्च

शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI

शामली  में क्रिसमस डे पर सजा चर्च

शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI

शामली  में क्रिसमस डे रंग बिरंगी रोशनी पर सजा  सैन्टफ्रासिस स्कूल में

शामली में क्रिसमस डे रंग बिरंगी रोशनी पर सजा सैन्टफ्रासिस स्कूल में- फोटो : SHAMLI

शामली  में क्रिसमस डे पर सजा चर्च

शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI

ामली  में क्रिसमस डे पर झांकी तैयार करते ईसाइ समाज के लोग

ामली में क्रिसमस डे पर झांकी तैयार करते ईसाइ समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री की खरिदारी करते महिला व युवक

शामली में क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री की खरिदारी करते महिला व युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में क्रिसमस डे पर सजी दुकान

शामली में क्रिसमस डे पर सजी दुकान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed