फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Choupal's wreak chaos in DM

डीएम की चौपाल में बरपा हंगामा

Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Choupal's wreak chaos in DM
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। थानाभवन थाने में आयोजित डीएम की चौपाल हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस दौरान अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लोगों ने राशन नहीं मिलने और बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि नौ बजे थानाभवन थाने में आयोजित चौपाल में डीएम सुजीत कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। चौपाल में लोगों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा सफाई न करने का मामला उठाया। डीएम ने मौके पर सफाई नायक को तलब किया, लेकिन वह चौपाल में उपस्थित नहीं थे। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सफाई नायक को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टूटी सड़कें, पानी व बिजली कटौती की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। 
विज्ञापन


चौपाल में डीएम समस्याएं सुन रहे थे। तभी सभासद पति लालाराम सैनी अपने साथ कुछ महिलाओं व लोगों को लेकर पहुंचे और राशन डीलर पर राशन न देेने का आरोप लगाया। जिस पर चौपाल में मौजूद कुछ लोगों ने सभासद का विरोध कर दिया। जिससे हंगामा हो गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों व अधिकारियों द्वारा बीच बचाव किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने सभी शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी तरफ हींड में गुलफाम की हत्या का मामला भी उठाया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम श्याम अवध चौहान, नगर पंचायत चेयरमैन संजय शर्मा, इंतजार अजीज, मौ. अहमद, पवन कुमार, रविंद्र शर्मा, हाजी जमशेद, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed