फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chinese wool seized sugar mills will be sold from today

आज से बेची जाएगी ऊन शुगर मिल की जब्त चीनी

Sat, 01 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chinese wool seized sugar mills will be sold from today
sugercane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर ऊन शुगर मिल पर शुक्रवार को भी क्षेत्र के किसानों का धरना जारी रहा। जिला गन्ना अधिकारी और नायब तहसीलदार ने धरने पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। डीसीओ ने मिल प्रबंधन के खिलाफ टैगिंग आदश का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। साथ ही कहा कि शनिवार को जब्त की गई चीनी विक्रय कराई जाएगी।  
विज्ञापन


ऊन स्थित सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड पर किसानों का 59 करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपये का बकाया भुगतान है। जिसके लिए क्षेत्र के किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती और नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने कहा कि ऊन शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे तथा गन्ना सुरक्षण में दूसरी चीनी मिलों को यह क्षेत्र आवंटित कराए जाएं। डीसीओ ने बताया कि ऊन चीनी मिल पर डीएम की अनुमति से शनिवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया जाएगा। मांग के अनुसार गन्ना समिति से प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने किसानों से जब्त की गई चीनी को विक्रय करने में सहयोग करने की अपील की। इस पर किसानों ने सहमति जताई। आज तहसील प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में चीनी विक्रय की जाएगी। किसानों ने कहा कि पूर्ण भुगतान होने तक शुगर मिल में रिपेयरिंग कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान राजवीर, वेदपाल चेयरमैन, जगमेर सिंह, रवि सिरोही, देवेन्द्र गागोर, मोनू, भास्कर, सनोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed