फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children will be on leave till 18th, teachers will have to go to school

Shamli News: 18 तक बच्चों की छुट्टी, शिक्षकों को जाना होगा स्कूल

Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Children will be on leave till 18th, teachers will have to go to school
शामली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठ तक के परिषदीय, कान्वेंट, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस अवधि में विद्यालय खुले रहेंगे और शिक्षक मौजूद रहेंगे। वह विभागीय काम को निपटाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से मकर संक्रांति तक शीतकालीन अवकाश चल रहा था। दो दिन धूप निकलने के बाद एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दी । इससे बुधवार को पूरे दिन धूप न निकलने के कारण शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर शासन के निर्देश पर आठवीं तक के सभी बोर्ड के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। वहीं 19 को रविवार होने से अवकाश रहेगा। अब सोमवार को बच्चे स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर व डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ठंड के चलते 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों व संचालकों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय में मौजूद रहकर विभागीय कार्य करेंगे। इस दौरान विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed