फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children play in the competition dominated Shamli

क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामली के बच्चों का दबदबा

Sat, 19 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 19 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Children play in the competition dominated Shamli
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की गंगोह में हुई विभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन



सहारनपुर के गंगोह में हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर, लांक, बुढ़ाना, केशवपुरी व साकेत मुजफ्फरनगर, खतौली की टीमों ने हिस्सा लिया। शामली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शिशु वर्ग में नावेद 200 मीटर दौड़ में द्वितीय व 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


लंबी कूद में रितिका चौहान ने द्वितीय, 32 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में उत्कर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में लक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, ऊंची कूद में शिवम ने प्रथम और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला और चक्का फेंक में शिवम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में प्रियांशु चौहान, 35 किलोग्राम वर्ग में शिवांशु, 41 किलोग्राम वर्ग में अक्षत, 45 किलोग्राम वर्ग में विक्रांत चौहान और 49 किलोग्राम वर्ग में कमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम वर्ग में अभिषेक व 55 किलोग्राम वर्ग में आकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में नूरानी चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शिवकुमार, 600 मीटर दौड़ में शिवम नागवान, लंबी कूद में आस्था चौहान, ऊंची कूद में नूरानी चौहान, गोला फेंक में आरती मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग से कबड्डी व खोखो में शामली के छात्र छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय लौटने पर खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।


प्रधानाचार्य प्रकाशवीर, विद्यालय प्रबंधक विपुल मित्तल, आचार्य अजेंद्र, मोहित, सुंदरलाल और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 10 अक्तूबर को नोएडा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होने वाले प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed