फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chikungunya, Dengue said Jinjana hit

चिकनगुनिया, डेंगू ने दी झिंझाना में दस्तक

Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya, Dengue said Jinjana hit
- फोटो : Getty Images
झिंझाना। कस्बे में बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डेंगू ने अपने पैर पसार लिए हैं। दो महिलाओं और एक पुरुष को डेंगू की पुष्टी होने पर शामली प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। कस्बे में बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या पर स्वास्थ्य विभाग रोक लगा पाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। जिसका कारण संसाधनों की कमी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे में बुखार के साथ चर्म रोग खुजली के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। सीएचसी झिंझाना में प्रतिदिन लगभग 300 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जिसमें दो सौ से ज्यादा मरीज बुखार व चर्म रोग से पीड़ित है। इसके अलावा राशन डीलर मनीष गर्ग उर्फ बोबी मोहल्ला गोलघर, महिला ओमवती, राजकली मोहल्ला ताड़वाला को डेंगू की पुष्टी होने पर शामली में प्राईवेट चिकित्सक पंकज गर्ग के यहां भर्ती कराया गया है। जो दो दिनों से उपचाराधीन है। 
विज्ञापन

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार से बात करने पर बताया की झिंझाना उन में पर्याप्त चिकित्सक नहीं है। इसके अलावा संसाधन भी पूरे नहीं है। जितनी दवाइयां उपलब्ध हैं मरीजों को दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि झिंझाना और ऊन सीएचसी में कोई लैब टेक्निशियन नहीं है। बताया जाता है कि खून की जांच चार दिन बाद आती है। यहां पर एक्सरे मशीन नहीं है। जनरेटर है, लेकिन चलाने के लिये डीजल का बजट नहीं है। मरीजों के पीने के पानी के लिए लगाए गए नल भी पीला पानी दे रहे हैं। मरीज पीने के पानी तक से तरस रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इस ओर से उदासीन है। कस्बे व क्षेत्र वासियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed