फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister reviews the preparations for rescue from floods

मुख्यमंत्री ने की बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister reviews the preparations for rescue from floods
जिलाधिकारी ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय में प्रभावित व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री, महिलाओं के लिए जरूरत का सामान (डिग्निटी किट) की व्यवस्था और प्रभावित पशुओं के लिए भूसा चारा आदि की व्यवस्था पूर्व में ही कर ली जाए। बाढ़ चौकियों, राहत कैंप व कंट्रोल रूम संचालित करने तथा राहत कैंपों पर बिजली, पानी, दवा व भोजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि आकाशीय बिजली से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम जसजीत कौर ने बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन किया जाए। इसके अतिरिक्त डीएम ने बताया कि जनपद में दस बाढ़ चौकी क्रियाशील हैं। कंट्रोल रूम भी बना है, जिसका नंबर-01398-270203 है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, सभी एसडीएम, नोडल अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सीएफओ, सीएमओ, एआरटीओ, जिला पूर्ति अधिकारी, एलआरसी बाबू आदेश व आपदा विशेषज्ञ नेहा दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed