फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Medical Superintendent of District Hospital threatened over phone, demand for action from DM SP

फोन पर धमकी: जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जताया जान का खतरा, DM को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Mon, 25 Sep 2023 11:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Sep 2023 11:30 PM IST
सार

Shamli News : जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फोन पर धमकी दी गई है। डॉ. अंजू जोधा ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Chief Medical Superintendent of District Hospital threatened over phone, demand for action from DM SP
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शामली में जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजू जोधा को फोन पर धमकी दी गई और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। फोन करने वाले ने जिला अस्पताल से हटाए गए आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी को बहाल करने का दबाव बनाया। सीएमएस ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी है और डीएम व एसपी को भी अवगत कराया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने सोमवार को आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि अस्पताल में अधिकृत कंपनी द्वारा आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मचारी संदीप उर्फ भवानी द्वारा एक महिला का फर्जी मेडिकल बनाने का भी मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया था और संदीप उर्फ भवानी का धारा 151 के तहत चालान कर दिया था। अगले दिन संदीप जमानत पर रिहा हुआ था।

विज्ञापन

सीएमएस ने बताया इस प्रकरण में विभागीय छवि धूमिल होने के कारण संदीप को जिला अस्पताल से कार्य मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से संदीप उन पर पुन: सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात करने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है।

इस मामले में सीएमएस ने डीएम रविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल और अधिकृत मानव संसाधन आपूर्तिकर्ता आशीष कांट्रेक्टर को अवगत कराते हुए उसके स्थान पर अन्य कर्मचारी को तैनात करने के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

इसके बाद भी संदीप उर्फ भवानी द्वारा पुन: बहाली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को फोन पर वेदपाल गहलोत नाम से एक व्यक्ति ने संदीप उर्फ भवानी को पुन: सेवा बहाली के लिए फोन पर धमकी दी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

सीएमएस ने कहा कि धमकी मिलने के बाद वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है और उनके परिवार के साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। सीएमएस ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही इसकी प्रतिलिपि भेजकर डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक को भी अवगत कराया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed